Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: खूंखार क्रिमिनल भानु राणा अमेरिका से भारत लाया जाएगा, लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Vishva News / Sun, Nov 9, 2025 / Post views : 28

Share:
नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है. भारत के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर  वेंकटेश गर्ग और भानु राणा को जॉर्जिया और अमेरिका में हिरासत में लिया गया है. दोनों को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से प्रत्यर्पित किया जा रहा है, जबकि भानु राणा को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा. भारत में भूकंप के झटके से हड़कंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4, केंद्र 90 किमी गहरा

कौन है वेंकटेश गर्ग?

वेंकटेश गर्ग, हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला है. उसके खिलाफ हत्या, लूट और फिरौती के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. वह गुरुग्राम में बसपा नेता की हत्या में भी शामिल रहा है. फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने के बाद उसने जॉर्जिया को अपना नया ठिकाना बना लिया. जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि वह वहां से शूटरों की भर्ती कर रहा था. दिल्ली में हाल ही में हुई फायरिंग के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई. वेंकट सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को पैसे का लालच देकर अपने गैंग में शामिल कर रहा था. वह कपिल सांगवान के साथ मिलकर एक्सटॉर्शन का सिंडिकेट चला रहा है. शहबाज शरीफ का बड़ा दावा: ट्रंप ने रोका भारत-पाक संघर्ष, कहा- लाखों जानें बचीं

 भानु राणा हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालता है

भानु राणा हरियाणा के करनाल का निवासी है. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालता है. करनाल STF ने उसके इशारे पर काम कर रहे दो लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था.भानु राणा जेल में बंद होने के बावजूद मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए अपने गैंग को निर्देश देता था. उसका नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है. जांच एजेंसियों के अनुसार, इस समय दो दर्जन से ज्यादा बड़े गैंगस्टर विदेशों में बैठकर भारत में अपने सिंडिकेट चला रहे हैं.  इनमें गोल्डी बराड़, कपिल सांगवान, अनमोल बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, हिमांशु भाऊ जैसे नाम शामिल हैं। ये गैंगस्टर पुर्तगाल, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड और UAE जैसे देशों में सक्रिय हैं और भारत में अपराध की जड़ें मजबूत कर रहे हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts