Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत सोरेन ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 44

Share:

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और देश के दिग्गज नेता शिबू सोरेन का आज निधन हो गया. शिबू सोरेन के निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की. सीएम हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं. शिबू सोरेन की काफी दिनों से तबियत खराब थी, जिसकी वजह से उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था.

दिल्ली में चल रहा था इलाज

शिबू सोरेन पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे. शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी हफ़्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा. देश की राजनीति में उन्होंने जो पहचान बनाई, उसकी कोई दूसरी मिसाल शायद ही मिले. साधारण परिवार से निकलकर सीएम पद तक पहुंचने का उनका सफर कई संघर्षों से भरा हुआ रहा

श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ. वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे।. उनके निधन से दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और संवेदना व्यक्त की, ॐ शांति.

पीएम नरेंद्र मोदी

आदिवासी के हकों के लिए लड़ी लड़ाई

शिबू सोरेन को झारखंड में अपने प्रियजनों के बीच ‘गुरुजी' के नाम से जाना जाता था. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और उन्होंने आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ी. उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया. उनकी अगुवाई में ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सामाजिक और राजनीतिक चेतना का अभियान चलाया और राज्य को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. शिबू सोरेन के निधन के साथ ही झारखंड और राजनीति के एक युग का भी अंत हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरुजी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया. वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे. मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा. उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है. उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनायें।ओम् शांति!

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts