Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: पाकिस्तान: इस्लामाबाद एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कम से कम 30 यात्री घायल

P

PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 2, 2025 / Post views : 44

Share:

पाकिस्तान में लाहौर के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई। इस घटना में कम से कम 30 यात्री घायल हुए हैं। पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लाहौर के पास एक ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। लाहौर से रावलपिंडी जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस शुक्रवार शाम लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा के काला शाह काकू में पटरी से उतर गई। पाकिस्तान की रेलवे ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, "शेखूपुरा में ट्रेन के कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे लगभग 30 यात्री घायल हो गए। उनमें से तीन की हालत गंभीर है।"

बचाव दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया किडिब्बों में फंसे कुछ यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं। रेलवे ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उसने आगे कहा कि लाहौर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के आधे घंटे बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेल मंत्री ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने पटरी से उतरने की घटना का संज्ञान लिया और रेलवे के सीईओ और मंडल अधीक्षक को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले की जांच शुरू करने और सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

शहबाज शरीफ ने दुख जताया

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के भी आदेश दिए।

एक हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसे के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायल यात्रियों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक को साफ करने और पीड़ितों की मदद के लिए तेजी से काम किया। राहत और बचाव दल ने एक हजार से लोगों का रेस्क्यू किया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts