Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण, 5 हिरासत में : पुराने बस स्टैंड की दुकान से उठाकर फार्महाउस ले गए बदमाश, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

Vishva News / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 28

Share:

कवर्धा। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित एक दुकान से दिनदहाड़े व्यापारी का कथित अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, विष्णु चंद्रवंशी अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पहुंचा और वहां मौजूद चंद्रशेखर चंद्रवंशी से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर ग्राम सैगोना स्थित एक फार्महाउस ले गए। वहां भी व्यापारी के साथ कथित रूप से मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और सैगोना स्थित फार्महाउस पहुंचकर चंद्रशेखर चंद्रवंशी को सकुशल मुक्त कराया। इसके बाद पीड़ित को थाने लाकर शिकायत दर्ज की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विष्णु चंद्रवंशी और शशिकांत चंद्रवंशी के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने विष्णु चंद्रवंशी सहित पांच

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Daylight Crime

Breaking News

Businessman Kidnapped

Crime Update

Kidnapping Case

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts