Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

रोटी मांगने को लेकर पोते ने टांगिया मार कर : की अपने ही दादी की हत्या

PRAVEEN GUPTA / Sat, May 2, 2026 / Post views : 68

Share:

छत्तीसगढ़ प्रदेश के कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। रोटी मांगने को लेकर हुए झगड़े में पोते ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका की पहचान बुधन बाई पात्रे (80 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र पात्रे (30 वर्ष), पिता लखन पात्रे, घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने दादी से रोटी मांगी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टांगिया से वार कर दिया। हमले की गंभीरता इतनी अधिक थी कि वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे, जिससे घर में कोई बचाव करने वाला नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts