Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Nikki murder case: The painful truth of 21st August! दहेज विवाद, ‘तीसरी’ और पति विपिन का चौंकाने वाला प्लान

Vishva News / Tue, Aug 26, 2025 / Post views : 38

Share:

21 अगस्त को आखिर क्या हुआ?

ग्रेटर नोएडा का Nikki murder पूरे देश को हिला गया है। सवाल उठ रहा है कि आखिर 21 अगस्त को ऐसा क्या हुआ था कि निक्की की दर्दनाक मौत हो गई? पुलिस जांच और परिवार के आरोपों से धीरे-धीरे घटना की परतें खुल रही हैं।

पति विपिन का ‘अकेले घूमने’ का प्लान

निक्की के परिजनों के अनुसार, पति विपिन भाटी अपनी पत्नी को छोड़कर अकेले घूमने का प्लान बना रहा था। आरोप है कि वह किसी और महिला से भी जुड़ा हुआ था और उसी के साथ बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। निक्की को इस बात पर ऐतराज था और यहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

निक्की के परिवार के गंभीर आरोप

Nikki murder के भाई रोहित पायला ने पुलिस को बताया कि विपिन का दूसरी महिला से रिश्ता था। वह अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर उसके साथ घूमने जाना चाहता था। जब निक्की ने विरोध किया तो झगड़ा बढ़ गया और हालात इतने बिगड़ गए कि उसकी जान चली गई। रोहित का कहना है कि उसने कई बार विपिन की हरकतों की शिकायत घरवालों से की थी, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया।

बातचीत बंद थी दो हफ्तों से

पुलिस की जांच में सामने आया है कि निक्की और विपिन भले ही एक ही घर में रह रहे थे, लेकिन पिछले दो हफ्तों से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही थी। घरेलू विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों एक-दूसरे से पूरी तरह कट चुके थे।

Nikki murder

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि निक्की 80 फीसदी तक झुलस गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति विपिन, उसके सास-ससुर दया और सतबीर, और भाई रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी 2016 में एक ही दिन, दो भाइयों—विपिन और रोहित से हुई थी।

read also: Abhinav Bindra से लेकर कपिल देव तक… RSS प्रमुख मोहन भागवत की लेक्चर सीरीज में शामिल होंगे दिग्गज

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts