Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: शिबू सोरेन के निधन पर क्या बोले PM मोदी? सीएम हेमंत सोरेन को किया कॉल

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 41

Share:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। शिबू सोरेन आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वे उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने शिबू सोरेन के बेटे सीएम हेमंत सोरेन से फोन पर बातचीत भी की है।

'बहुत दुख हुआ, हेमंत सोरेन से बात की'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए X पर लिखा, ''शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।''

'आज मैं शून्य हो गया हूं'

बता दें कि दिशोम गुरु काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आज मैं शून्य हो गया हूं।

जानिए, JMM संस्थापक के निधन पर किसने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, शिबू सोरेन जी, झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने जीवन भर समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा उनसे लंबा परिचय रहा। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!'

प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैंने कल्पना जी (कल्पना सोरेन) को मैसेज किया है। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार है। हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।''

झारखंड के राज्यपाल ने जताया शोक

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद व पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जनजातीय अस्मिता व अधिकार के सशक्त स्वर थे। राजनीतिक-सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts