Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो...', रेखा गुप्ता ने जया बच्चन पर ऐसा तंज क्यों कसा?

P

PRAVEEN GUPTA / Tue, Aug 5, 2025 / Post views : 41

Share:
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और आरोप लगाया कि विपक्षी दल राष्ट्र विरोधी ताकतों से प्यार करते हैं लेकिन भारत से नहीं। गुप्ता ने यह टिप्पणी दिल्ली विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ पर बहस के दौरान की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘हमारी बहनों’’ की गरिमा की रक्षा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।

रेखा गुप्ता का जया बच्चन को जवाब

वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जया बच्चन ने संसद में जो कहा वो अपमान है। वो कहती हैं सिंदूर नाम क्यों रखा। मैं उनको फिल्मी लाइन में ही जवाब दे देती हूं कि 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो...।'

जया बच्चन ने क्या कहा था?

बता दें कि राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने पिछले हफ्ते सरकार से सवाल किया कि ऑपरेशन सिंदूर नाम क्यों रखा गया जबकि पहलगाम आतंकी हमले में महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया। जया बच्चन राज्यसभा में ‘‘पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा’’ में भाग ले रही थीं। उन्होंने उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने लोगों को खो दिया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी वहां हुआ वह अवास्तविक दिखता है, लोग आए, इतने सारे लोग मारे गए और कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से सवाल किया, ‘‘...आपने इसे सिंदूर का नाम क्यों दिया? सिंदूर तो महिलाओं का उजड़ गया।’’

'विपक्षी गठबंधन का नाम तो इंडिया है लेकिन...' 

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, ‘‘ये लोग (विपक्ष) भारत से प्यार नहीं करते, बल्कि वे राष्ट्र-विरोधी ताकतों से प्यार करते हैं क्योंकि वे उनमें अपना प्रतिबिंब देखते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी दल ‘इंडिया’ गठबंधन बनाने के लिए एकजुट हुए। नाम तो ‘इंडिया’ है, लेकिन अगर आप उनकी बात सुनें तो ऐसा लगेगा कि वे पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं... यहां तक कि लोकसभा में भी कई सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाए। उन्हें अपनी सेना और अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है, बल्कि उन्हें दूसरे देशों पर भरोसा है।’’ सीएम ने विभाजन के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘1947 में आपकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में थी। आपने भारत की आज़ादी का श्रेय तो लिया, लेकिन विभाजन का नहीं। आपने 1962 के भारत-चीन युद्ध की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली?’’

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts