Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में क्यों हुई थी भगदड़? सामने आई असली वजह, रेल मंत्री ने संसद में इस रिपोर्ट का दिया हवाला

P

PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 2, 2025 / Post views : 33

Share:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में इसी साल 15 फरवरी को भगदड़ हुई थी। इसकी जांच रिपोर्ट हाई लेवल कमेटी ने अब पेश की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में भी इस हाई लेवल जांच रिपोर्ट का जिक्र किया है। उन्होंने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए हादसे का कारण भी बताया है।

भारी सामान गिरने की वजह से मची थी अफरातफरी

रिपोर्ट में कहा गया कि 15 फरवरी को एक यात्री के सिर पर बहुत भारी सामान गिरने की वजह से अफरातफरी मची थी। देखते ही देखते अफरातफरी ने भगदड़ का रूप ले लिया। इसके चलते 18 लोगों की मौत हुई थी।

फुट ओवर ब्रिज- 3 की सीढ़ियों पर हुआ थी भगदड़

संसद में रेल मंत्री ने बताया कि इस हादसे की जांच के लिए बनाई गई एक हाई लेवल कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि हादसा रात करीब 8:48 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14/15 को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज- 3 की सीढ़ियों पर हुआ।

श्रद्धालु अपने साथ लिए भारी-भरकम सामान

हादसे के वक्त प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कई यात्री भारी-भरकम सिर पर लदे सामान के साथ चल रहे थे। जिससे फुट ओवर ब्रिज पर सुचारू रूप से यात्रियों का चलना मुश्किल हो रहा था।

एक-दूसरे पर गिरने लगे थे यात्री

इसी दौरान एक यात्री के सिर से भारी सामान गिर गया, जिससे सीढ़ियों पर दबाव बढ़ गया। यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भगदड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14/15 की सीढ़ियों तक ही सीमित रही थी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts