Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में मासूम के साथ दरिंदगी: 53 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार, लोगों ने थाने का किया घेराव

Vishva News / Mon, Sep 15, 2025 / Post views : 14

Share:
डोंगरगढ़: धर्मनगरी के रूप में प्रसिद्ध डोंगरगढ़ शहर में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने थाना घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 53 वर्षीय पड़ोसी ज्ञानी चौरे को गिरफ्तार किया है। गौ हत्या कर मांस बांटा जा रहा था गन्ने के खेत में, छत्तीसगढ़ पुलिस की दबिश में एक आरोपी गिरफ्तार यह घटना रविवार शाम की है, जब पीड़ित बच्ची ट्यूशन से लौट रही थी। आरोपी ने इस दौरान उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। घर लौटने पर बच्ची ने शारीरिक पीड़ा जताई और मां को बताया कि “दादा” ने उसे परेशान किया। बच्ची द्वारा “दादा” कहकर पुकारे जाने वाले इसी पड़ोसी पर संदेह जताया गया। थाना घेराव के दबाव के बाद पुलिस ने रातोंरात कार्रवाई शुरू की। बच्ची का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामला दर्ज किया गया। पीड़िता के परिजनों के बयान और स्थानीय लोगों की जानकारी के आधार पुलिस ने ज्ञानी चौरे को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ और फॉरेंसिक जांच के बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। स्थानीय निवासियों ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके घर पर नशे का अड्डा चलता था और पुलिस ने पहले की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही को घटना का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। Chhattisgarh : पूर्व सरपंच की दबंगई पर चला पुलिस का डंडा, थाने में उतारा गुरूर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और पुलिस को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस घटना को क्षेत्र के लिए कलंक बताते हुए कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ विश्वासघात करने वाले अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। शहर के लोग पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाते हुए त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ मजबूत मामला बनाया जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts