Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

'राम-नामी' को राष्ट्रीय सम्मान : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Vishva News / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 47

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सम्मान मिला है। इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

रामनामी परंपरा को मिली राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समुदाय की परंपरा भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है। इस समुदाय की आस्था, जीवनशैली और भगवान राम के प्रति समर्पण को डॉक्यूमेंट्री में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी और देश-विदेश के लोग भी इस अनूठी परंपरा से परिचित हो सकेंगे।

Tags :

CulturalHeritage

AwardWinning

BestDocumentary

72ndNationalFilmAwards

RamNami

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts