Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: ACB की बड़ी कार्रवाई: 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Vishva News / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 15

Share:
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पण्डरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। यह रिश्वत एक किसान से जमीन बंटवारे के नाम पर ली जा रही थी। छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुई अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना, बेटियों की शिक्षा पर होगा खास जोर जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर के एक किसान ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि पटवारी लंबे समय से काम को टालता रहा और बार-बार पैसों की मांग करता रहा। आखिरकार उसने बंटवारे के बदले 13 हजार रुपये रिश्वत तय कर दी। जब किसान ने देने से इंकार किया तो पटवारी ने काम करने से भी साफ मना कर दिया। लगातार दबाव और परेशानियों से तंग आकर किसान ने ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया और पटवारी को पैसे लेते ही धर दबोचा। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। CG में माँ बनी हैवान: नवजात को प्लास्टिक की थैली में डाल नाले किनारे फेंका गौरतलब है कि ACB की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग में अक्सर कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से आम लोग परेशान रहते हैं। ACB की त्वरित कार्रवाई से लोगों में यह विश्वास बढ़ा है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts