Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत : जशपुर के कोदोपारा गांव में खेत की जुताई के दौरान हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Vishva News / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 46

Share:

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदोपारा गांव में खेत की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक उदय राम और ट्रैक्टर मालिक बरतु राम की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर खेत में जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में चालक उदय राम और ट्रैक्टर पर सवार मालिक बरतु राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे से दोनों शवों को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags :

PoliceInvestigation

Jashpur

RuralNews

TractorAccident

FarmAccident

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts