Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Breaking: अंबिकापुर कुटुंब न्यायालय में हादसा, छज्जा और रेलिंग ढही, अधिवक्ता व पक्षकार घायल

Vishva News / Tue, Sep 30, 2025 / Post views : 13

Share:
अंबिकापुर: राजधानी रायपुर कलेक्ट्रेट में छत ढहने की घटना के बाद अब सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में भी सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा हो गया। कुटुंब न्यायालय भवन की ऊपरी मंजिल से रेलिंग और छज्जे का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मलबे की चपेट में आने से अधिवक्ता और पक्षकार घायल हो गए, जबकि परिवार न्यायाधीश का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 4.10 लाख रुपये का गांजा बरामद पक्षकार का हाथ टूटा, वकील भी घायल घटना दोपहर लगभग 12.40 बजे हुई। हादसे में पक्षकार श्यामकृष्ण दास गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके हाथ की हड्डी टूट गई। वहीं अधिवक्ता प्रियेश सिंह भी चोटिल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बाल-बाल बचे कई लोग प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बड़ी संख्या में पक्षकार, अधिवक्ता और कर्मचारी मौजूद थे। जैसे ही छज्जा गिरा, लोग घबराकर भाग खड़े हुए। अगर भीड़ थोड़ी और ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कई लोग बाल-बाल बच गए। जर्जर भवन पर उठे सवाल स्थानीय अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने बताया कि कुटुंब न्यायालय का भवन काफी पुराना और जर्जर है। इसके बावजूद अब तक न तो मरम्मत की गई और न ही मजबूतीकरण का काम। हादसे के बाद पूरे परिसर में दहशत का माहौल है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि तत्काल भवन की मरम्मत कराई जाए और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भयानक हादसा: ट्रेलर से टकराकर आग का गोला बना बिस्किट ट्रक, चालक की कैबिन में जलकर मौत उपभोक्ता आयोग की इमारत भी खस्ताहाल बताया जा रहा है कि कुटुंब न्यायालय के बगल में स्थित जिला उपभोक्ता आयोग की इमारत भी बेहद जर्जर है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार निर्माण विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुआवजे और मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों और न्यायालयों में रोज हजारों लोग आते हैं, ऐसे में भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिवक्ता और पक्षकारों ने पीड़ितों को मुआवजा देने और जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराने की मांग की है।
 

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts