Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: सड़क दुर्घटना के बाद बवाल: सड़क हादसे में दो की मौत, एंबुलेंस में सवार युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिली

Vishva News / Sat, Oct 4, 2025 / Post views : 24

Share:
रायगढ़: दशहरा पर्व पर कार्यक्रम से देर रात घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की खड़े टाटा अल्ट्रा ट्रक से टकराकर मौत हो गई. शवों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस में युवक नरेश भी सवार था. जिसकी कुछ देर बाद ही सड़क किनारे लाश मिली. इस घटना को लेकर परिजनों और गांव वालों में रोष है. उन्होंने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. साथ ही मामले में डॉयल 112 की लापरवाही मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है. पूरा मामल मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है. CG में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल: कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके भाई पर हमला, इलाके में दहशत

खड़े ट्रक से टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, जीवन लाल राठिया ने धरमजयगढ थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया की उसका चचेरा भाई आशीष राठिया अपने एक साथी सरोज भोय के साथ दशहरा देख कर मोटर सायकल से वापस लौट रहा था। इस दौरान देर रात करीब 1 बजे के आसपास धरमजयगढ़ से वापस अपने गांव खम्हार लौट रहा था. इस बीच नकना और खम्हार के मध्य सड़क किनारे खड़ी टाटा अल्ट्रा ट्रक क्रमांक CG13 AF3270 से बाइक सवार दोनों युवक जा टकराए, इस दौरान बाइक सरोज भोय चला रहा था और आशीष  राठिया पीछे बैठा था. घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से मदद के लिए मृतकों का दोस्त नरेश भी बैठा था. लेकिन कुछ देर बाद उसकी सड़क किनारे लाश मिली. इस दुर्घटना में आशीष राठिया और सरोज भोय का सिर नीचे सड़क से टकराने से फट गया. दोनों घायलों को संजीवनी 108 की मदद से तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

थाने पर उमड़ा जनसैलाब, नारे लगे ‘न्याय दो या जाम करो’

सैकड़ों ग्रामीण हाथों में बैनर और नरेश की फोटो लेकर थाने पहुंचे और 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रत्यक्षदर्शी रामेश्वर सवरा ने बताया कि नरेश एम्बुलेंस में शवों के साथ मदद के लिए बैठा, लेकिन 20 मिनट बाद सड़क किनारे घायल पड़ा मिला. ये कैसे संभव है? चालक जानबूझकर अंजान बन रहा है. मामले की सबके सामने पूछताछ हो, वरना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे. ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. आशीष राठिया और सरोज सवरा के परिजन थाने पहुंचे, उनका कहना है कि हमारी तोड़ दी गई जिंदगी पर कोई मुआवजा नहीं चलेगा. असली दोषी पकड़े जाएं. नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ओयो होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, निगम ने तत्काल किया सील

पुलिस का आश्वासन, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी. भंवरखोल के पास घायल अवस्था में मिले नरेश के मामले में डॉयल-112 टीम के सदस्य एएसआई एस.के. वर्मा ने बताया कि जांच जारी है. उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस के जीपीएस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्टाफ के बयान भी प्रक्रिया के अनुसार दर्ज किए जाएंगे. वर्मा ने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ेगी. लेकिन ग्रामीण आश्वस्त नहीं हुए. पंचायत प्रतिनिधि लक्ष्मी राठिया ने आरोप लगाया कि पहले दो मौतें हुईं, अब तीसरी भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, फिर भी जिला प्रशासन चुप है. बीएमओ और एसपी से मिलने का समय तक नहीं मिला. अगर आज शाम तक स्टाफ के बयान ग्रामीणों के सामने दर्ज नहीं किए गए, तो कल सुबह से चक्का जाम किया जाएगा. फिलहाल, परिजनों की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात् दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए धारा 184-MOT, 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts