ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Jul 16, 2026 / Post views : 37
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर स्थित विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया।
मामले की सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने विकास गर्ग को 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया। अब ईडी उन्हें 24 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश करेगी। इस दौरान जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क, कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेन-देन, निवेश के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों से संभावित संबंधों की जांच की जाएगी। ईडी यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि अवैध कमाई का इस्तेमाल किन माध्यमों से किया गया और धन का प्रवाह किन-किन संस्थाओं तक पहुंचा।
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला देश की प्रमुख आर्थिक अपराध जांचों में शामिल है। ईडी लगातार इस नेटवर्क से जुड़े लोगों, कंपनियों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। विकास गर्ग से पूछताछ के दौरान कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Tags :
BreakingNews
EnforcementDirectorate
FinancialCrime
MoneyLaundering
MahadevSatta
विज्ञापन
विज्ञापन