Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Vishva News / Wed, Sep 17, 2025 / Post views : 27

Share:
दुर्ग: दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। चूहा मार दवा खाने के बाद भर्ती हुए 23 वर्षीय युवक की इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गलत इलाज का आरोप लगाया। Raipur News : पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर FIR, ‘भिखारी’ कहकर करता था प्रताड़ित मृतक की मां पूजा सूर्या ने बताया कि उनका बेटा प्रभाष सूर्या मंगलवार दोपहर चूहा मारने की दवा खाने के बाद अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि रात भर उसकी हालत स्थिर थी और बेटे ने उनसे लगातार बातचीत भी की। लेकिन बुधवार सुबह अचानक स्थिति बिगड़ गई।

उल्टी कराने के इंजेक्शन के बाद मौत

परिजनों का आरोप है कि सुबह उल्टी कराने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही प्रभाष की मौत हो गई। आरोप है कि इंजेक्शन देने वाली महिला स्टॉफ भी मौके से गायब हो गई और डॉक्टर मृतक का सही नाम तक बताने से बचते रहे। छत्तीसगढ़ में माओवादी वार्ता पर सरकार का रुख स्पष्ट, विजय शर्मा ने कहा- सत्यता जांचे बिना नहीं होगा विचार

डॉक्टरों पर गंभीर आरोप

मृतक के भाई निखिल और मां पूजा ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन और समय पर उचित इलाज न मिलने की वजह से प्रभाष की जान गई। उनका कहना है कि अगर सही इलाज मिलता तो बेटे की जान बच सकती थी।

अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया और OPD सेवाएं प्रभावित हुईं। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इधर, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts