Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG News : सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज को लगाया टांका, फोटो वायरल होते स्वास्थ्य विभाग ने गठित की जांच टीम

Vishva News / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 15

Share:
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासुमंद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में एक एंबुलेंस ड्राईवर ने घायल मरीज के सिर में टांका लगाया. जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ड्रेसर और उसके हेल्पर के मौजूदगी में एंबुलेंस ड्राइवर मरीज के सिर पर टांके लगा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में बांध टूटा, अचानक बाढ़ में 4 की मौत, 3 लापता – राहत एवं बचाव अभियान तेज जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 अगस्त की रात लगभग 10 बजे की है, जब सड़क हादसे में घायल नोमेश ध्रुव को 112 की मदद से अस्पताल लाया गया था. उपचार के दौरान टांका लगाने की जरूरत पड़ी, लेकिन यह काम अस्पताल स्टाफ की बजाय प्राइवेट एंबुलेंस चालक मनोज यादव द्वारा किया गया. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के बीएमओ ने कहा कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, तुरंत जांच टीम गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, जिला चिकित्सा अधिकारी (CMHO) ने कहा कि मरीज को टांका लगाने वाले चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. साथ ही सभी बीएमओ को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. इस घटना के बाद लोगों में स्वास्थ्य विभाग को लेकर नाराजगी बढ़ गई है. आमजन सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एंबुलेंस चालक माइनर ओटी तक कैसे पहुंचा? जब ड्रेसर मौजूद था तो टांका चालक से क्यों लगवाया गया? उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर क्या कर रहे थे? बता दें, यह स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले हाल ही में गरियाबंद जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. लगातार हो रही लापरवाहियों के बावजूद स्वास्थ्य महकमा अब तक सबक लेता नजर नहीं आ रहा है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts