Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा नक्सल एनकाउंटर, 20 नक्सली ढेर, 15 के शव बरामद

Vishva News / Thu, Dec 4, 2025 / Post views : 25

Share:

छत्तीसगढ़: बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर से एक और बड़ी नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है, जहाँ सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान के दौरान 19 से 20 नक्सलियों को ढेर किया है। अब तक लगभग 15 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। केशकुतुल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई और कई घंटे चली। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, हालांकि मुठभेड़ में तीन जवानों ने वीरगति प्राप्त की है। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शामिल हैं। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें सोमदेव यादव को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में नक्सल कमांडर माडवी हिडमा के मारे जाने के बाद से माओवादी संगठन लगातार कमजोर हो रहा है और इस बीच सुरक्षा बलों का यह बड़ा ऑपरेशन नक्सल मोर्चे पर एक और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। इलाके में अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग की सूचनाएँ आ रही हैं और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Tags :

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा नक्सल एनकाउंटर

20 नक्सली ढेर

15 के शव बरामद

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts