Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CMHO कार्यालय में छत्तीसगढ़ ACB की बड़ी कार्रवाई, दो बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

Vishva News / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 13

Share:
बालोद: छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय बालोद में पदस्थ दो बाबुओं को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। भाजपा प्रभारी नितिन नबीन के नामांकन के बाद सीएम साय बोले, राजग बिहार में बनाएगी मजबूत सरकार जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर ने CMHO कार्यालय के वाहन चालक से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत प्रार्थी मुकेश कुमार यादव ने एसीबी रायपुर में दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसका डिमोशन कर उसे चौकीदार पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर में पदस्थ किया गया था। उसने इस आदेश के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट से स्टे आदेश मिला था। इसके बाद जब वह फिर से वाहन चालक के पद पर बहाल हुआ तो सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर CMHO कार्यालय के दोनों बाबुओं ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। महानदी जल विवाद: ओडि़शा और छत्तीसगढ़ के तकनीकी अफसरों की बैठक, सहायक नदियों पर रोक हटाने पर बनी सहमति शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों बाबू पहले ही 20 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले चुके थे। बाकी के 30 हजार गुरुवार को देने के लिए कहा गया था। एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी बाबू प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपए (कुल 30 हजार रुपए) ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts