Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन: युवकों ने काटा केक, की आतिशबाजी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vishva News / Sat, Sep 20, 2025 / Post views : 27

Share:
रायपुर: पुलिस ने सड़क पर आधी रात कारें खड़ी करके बोनट पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है. खरोरा में मेन रोड पर मसल मनिया जिम चलाने वाले वकार आलम व उसके दोस्त सजल भाटिया समेत आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की तलाश भी शुरू कर दी गई है. रिपोर्ट धरसींवा पवनी निवासी रवि धुरी ने लिखाई है. घटना 18-19 सितंबर की रात 12-साढ़े 12 बजे के बीच की है. बेहसारा बच्चियों और महिलाओं की मदद में समर्पित वीणा कुमारी, बनीं कई जिंदगियों की रोशनी जानकारी के मुताबिक मसल मनिया जिम के सामने मेन रोड में वकार आलम का जन्मदिन मनाया गया. वकार और सजल भाटिया समेत उनके अन्य साथियों ने कार खड़ी करके रोड जाम कर दिया. कार के बोनट पर रखकर केक काटा गया. इसके बाद रोड पर ही आतिशबाजी की गई. एक युवक जलते हुए पटाखे की लड़ी लेकर सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो में दिख रहा हैं. कई लोग युवकों के हुड़दंग और रोड जाम होने से परेशान हुए.

मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है. वीडियो में दिख रहा वकार जिम चलाता है, जबकि सजल भाटिया कारोबारी परिवार से संबंधित है. कुछ युवक एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र बताए गए हैं. एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. रायपुर रेलवे स्टेशन पर रात में हड़कंप… अलर्ट मोड पर पहुंची पुलिस-आरपीएफ
बता दें कि इससे पहले बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे (NH130) पर ट्रैफिक को रोककर रहिसजादों ने रील्स बनाई थी. मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने बिलासपुर पुलिस को ढिलाई बरतने के लिए कड़ी फटकार लगाई थी. जिसके बाद पुलिस ने वेदांत शर्मा और उसके साथियों को गिरफ्तार किया. मामले में लग्जरी कारों के जब्ती की कार्रवाई भी की गई.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts