Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: रोटी मेकर घोटाला : 50 हजार की मशीन पर 8 लाख का खेल, मंत्री नेताम ने विभागीय सचिव से मांगा जवाब

Vishva News / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 14

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग पर एक बार फिर खरीद-फरोख्त में बड़े घोटाले का आरोप लगा है। इस बार मामला रोटी मेकर मशीन की खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि जिस मशीन की वास्तविक बाजार कीमत 50 से 60 हजार रुपये है, उसी मशीन को विभाग ने लगभग 7 लाख 95 हजार रुपये में खरीदा। मामले के उजागर होने के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासन में हलचल मच गई है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभागीय प्रमुख सचिव से 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। CG Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौके पर मौत विभाग पर पहले भी लगते रहे हैं आरोप सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब विभाग पर महंगी दरों पर सामान खरीदे जाने का आरोप लगा हो। इससे पहले भी विभागीय खरीद में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें आती रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उठे सवालों ने इस मुद्दे को और तूल दे दिया है। लोगों का कहना है कि विभाग की खरीद प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हेराफेरी और भ्रष्टाचार हो रहा है। बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दाम पर खरीद जांच में यह तथ्य सामने आया कि विभाग द्वारा खरीदी गई रोटी मेकर मशीन की बाजार में वास्तविक कीमत 50–60 हजार रुपये है। लेकिन विभाग ने इसे करीब 8 लाख रुपये में खरीदा। यह कीमत बाजार मूल्य से लगभग 15 गुना अधिक है। विभाग की इस खरीद प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर इतनी महंगी दर पर मशीनें क्यों खरीदी गईं? क्या विभागीय अधिकारियों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच मिलीभगत थी? क्या यह पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा? BIG NEWS: SIR अभियान छत्तीसगढ़ में भी शुरू, पुरानी मतदाता सूची से हो रहा क्रॉस वेरिफिकेशन ‘प्रयास संस्था’ के तहत खरीदी गई मशीन जानकारी के मुताबिक, रायपुर जिले में संचालित ‘प्रयास संस्था’ के लिए इन रोटी मेकर मशीनों की खरीद की गई थी। लेकिन इस खरीद में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। कलेक्टर स्तर पर भी इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विभागीय जांच के बाद इस खरीद की असली तस्वीर कब सामने आती है। मंत्री ने मांगी रिपोर्ट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि बाजार मूल्य की तुलना में कई गुना अधिक राशि पर सामान खरीदे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए विभागीय प्रमुख सचिव को सात दिनों के भीतर पूरी जानकारी और तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts