Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Breaking News : उड़ान भरने से पहले ही CM साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 29

Share:

रायपुर- सारंगढ़-बिलागढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है. हेलीकॉप्टर से उतरकर सीएम साय वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं. उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं. फिलहाल तकनीकी दल हेलीकॉप्टर की जांच कर समस्या ठीक करने में जुटा है. तकनीकी खराबी आने के बाद मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगढ़-बिलागढ़ जिले के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं.

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले का दौरा करेंगे. सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल. वहीं वे महासमुंद में सिंदूर पार्क का शुभारंभ करेंगे और वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक़, वे सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे. दोपहर 12:15 बजे जिला-सारंगढ-बिलाईगढ पहुंचेंगे. इसके बाद चंदायी में दोपहर 12:20 बजे से 12:35 बजे तक “तिरंगा यात्रा” कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसके बाद नए भाजपा कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2:10 बजे सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय महासमुंद दौरे के लिए रवाना होंगे. यहां वे बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम की उपस्थिति में दुर्गापाली में 251 सिंदूर के पौधे रोपे जाएंगे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts