Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: हार से बौखलाए राहुल गांधी देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगा रहे निराधार आरोप : बृजमोहन अग्रवाल

P

PRAVEEN GUPTA / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 30

Share:

रायपुर- रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने और वोट चोरी के आरोप को पूरी तरह निराधार व भ्रामक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी हार को पचा नहीं पा रहे हैं और आगामी चुनावों में भी उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। यही कारण है कि वे देश की सबसे प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर उसकी साख को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "जब राहुल गांधी कर्नाटक, हिमाचल और झारखंड में जीतते हैं तो चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन जब हारते हैं तो उसी आयोग की निष्पक्षता पर हमला बोलते हैं।" अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में है, और यह संस्था दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस ने 70 सीटें जीती थीं तब राहुल गांधी चुप थे। अब जब जनता ने उन्हें नकार कर 35 सीटों पर समेट दिया है तो वे चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगाने लगे हैं।" अग्रवाल ने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी के पास कोई ठोस सबूत है तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए, क्योंकि उनके पास देश के नामी-गिरामी वकीलों की पूरी फौज मौजूद है। लेकिन सिर्फ़ झूठे आरोप लगाकर जनता के विश्वास को तोड़ने का प्रयास करना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts