Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG BREAKING : सौम्या चौरसिया की संपत्ति पर ACB-EOW का शिकंजा, 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Vishva News / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 26

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. कोयला घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की लगभग 8 करोड़ की 16 अचल सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है. ये संपत्तियां कोल लेवी से खरीदी गई थी. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लोकसेवक द्वारा अर्जित असमानुपातिक प्रकरण में सम्पत्तियों के कुर्की किए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की यह पहली कार्रवाई है. CG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म बता दें कि सौम्या चौरसिया के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज है. सौम्या ने लगभग 47 करोड़ की 45 अचल सम्पत्तियां अपने करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया एवं अन्य) के नाम से खरीदे हैं. इसके साक्ष्य भी पाए गए हैं. कोयला लेवी एवं अन्य भ्रष्ट स्त्रोत से खरीदे गए इन अचल सम्पत्तियों में से लगभग 39 करोड़ की 29 अचल सम्पत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व में ही कुर्क करने की कार्रवाई की थी. शेष 8 करोड़ की 16 अचल सम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश रायपुर विशेष कोर्ट ने दिया है. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर ने भ्रष्ट माध्यमों से अर्जित किए जाने के पुष्टिकृत साक्ष्य पाए जाने पर 16 जून 2025 को विशेष न्यायालय में दण्ड विधि संशोधन अध्यादेश 1944 में लिखित प्रावधानों के तहत कुर्की करने आवेदन प्रस्तुत किया था. इस मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय रायपुर ने 22 सितंबर 2025 को 8 करोड़ की उक्त 16 अचल सम्पत्तियों को अंतरिम कुर्की किए जाने का आदेश पारित किया. छत्तीसगढ़ से गुजरेगी नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और स्टेशन स्टॉपेज उल्लेखनीय है कि यह अंतरिम कुर्की की कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर की पहली कार्रवाई है, जो शासन के भ्रष्टाचार पर रोकथाम के प्रयासों के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण कड़ी है. भविष्य में अन्य लोकसेवकों के विरूद्ध भी अनुपातहीन सम्पत्ति/भ्रष्टाचार के प्रकरणों में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts