Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG CRIME: घरेलू झगड़े ने लिया जानलेवा मोड़, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

Vishva News / Sat, Oct 4, 2025 / Post views : 25

Share:
सरगुजा: ज़िले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना ग्राम बटईकेला में हुई जिसके कारण अब पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी: अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री बस सेवा का किया शुभारंभ जानकारी के मुताबिक, परिजनों के बीच किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। धीरे-धीरे कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसा में बदल गया। गुस्से में छोटे भाई ने घर में रखा डंडा उठाया और बड़े भाई पर टूट पड़ा। उसने बिना कुछ सोचे-समझे कई बार उस पर वार किया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना के बाद बवाल: सड़क हादसे में दो की मौत, एंबुलेंस में सवार युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिली मृतक और आरोपी दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। परिवार में पिछले कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी कि जानलेवा बन जाएगी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने पर सीतापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जाँच की और सारे सबूत इकट्ठा किए। आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है इसके साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts