Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Crime : शराब के नशे में हुआ विवाद, युवक ने डंडे से पीट-पीट कर कोटवार को उतारा मौत के घाट

P

PRAVEEN GUPTA / Thu, Aug 7, 2025 / Post views : 20

Share:

कवर्धा : बोड़ला थाना क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में विवाद के दौरान युवक ने कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा का है।

जानकारी के मुताबिक, कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी का आरोपी चैन सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चैन सिंह ने आवेश में आकर डंडे से हमला कर दिया, जिससे कोटवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल कोटवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक नरेंद्र मानिकपुरी नगर पंचायत बोड़ला के निवासी थे, जो ग्राम पंचायत भीरा के कोटवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा। बोड़ला पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए ग्राम मांदीभाटा निवासी आरोपी चैन सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना शराब के नशे और आपसी कहासुनी के चलते हुई। बोड़ला थाना प्रभारी ने बताया, घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts