Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG CRIME : दुर्ग-भिलाई के बदमाशों ने बार में मचाया उत्पात, पिस्टल के बट्टे से कारोबारी का चेहरा कुचला

Vishva News / Mon, Sep 22, 2025 / Post views : 13

Share:
रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जूक बार में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। दुर्ग-भिलाई का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर प्रखर चंद्राकर अपने पांच–छह साथियों के साथ शराबखोरी कर रहा था, तभी वहां पहुंचे कारोबारी अजय शंकर पांडेय पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कारोबारी को बेरहमी से पीटते हुए प्रखर चंद्राकर ने पिस्टल के बट्टे से उनके चेहरे पर वार किया और नाक की हड्डी तोड़ डाली। खेत में जुताई कर रहा था ट्रैक्टर चालक, अचानक पलटने से मौके पर मौत प्रखर चंद्राकर वही अपराधी है जिसने हाल ही में भिलाई-दुर्ग में पुलिस पर फायरिंग करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमित जोश को पिस्टल सप्लाई की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रखर चंद्राकर की मां भाजपा नेत्री हैं और पूर्व में भिलाई से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। जेल से महज दो हफ्ते पहले ही रिहा हुआ प्रखर चंद्राकर दोबारा खुलेआम राजधानी में आतंक फैलाने उतारू हो गया। हमले में शामिल आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर पुलकित चंद्राकर (307 का फरार आरोपी), हिस्ट्रीशीटर मुकुल सोना, प्रेम और अन्य अपराधी शामिल बताए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले—नई GST दरें मोदी जी का देशवासियों को बड़ा उपहार पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी थाने से ही फरार हो गया। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि इस मामले में गृहमंत्री की छवि ख़राब करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करके अमन प्रताप सिंह नामक युवक ने थाने पहुंचकर आरोपियों को तत्काल छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने तत्काल रिहाई से इनकार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और पुलिस पर राजनीतिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जेल से छूटे कुछ ही दिनों में हिस्ट्रीशीटर अपराधी खुलेआम पिस्टल लहराते हुए कारोबारी पर हमला कैसे कर रहे हैं और सत्ता से जुड़े लोग ऐसे अपराधियों को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts