Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Crime : कुत्ते के भौंकने को लेकर बढ़ा विवाद, टांगी से हमला कर मालिक की हत्या

Vishva News / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 18

Share:
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। कुत्ते के मालिक और राह चलते तीन लोगों के बीच शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए दो लोगों ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे कुत्ते के मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से ही पुराना विवाद था। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। रायपुर में नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला: ड्रॉपआउट कम करने और युवाओं को स्किल्ड बनाने पर जोर

यह है पूरा मामला

रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा में आने वाले तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट पंचायत के दांदरी गांव के फिटिंगपारा में बीती रात साढ़े 8 बजे के आसपास धारदार टांगी मारकर युवक सुजीत खलखो (25 साल) की जघन्य हत्या की वारदात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजन के यहां खाना खाने फिटिंगपारा पहुंचा था। इस दौरान तीन युवक अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने सुजीत पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके चाचा सुरेश मिंज को भी गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि कुत्ता घुमाने के दौरान हुए गाली-गलौज के बाद आरोपियों का सुजीत खलखो के साथ पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद ही आरोपियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।

दो नाबालिग के साथ एक अन्य गिरफ्तार

टांगी मारकर हत्या करने की इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की जांच में जुट गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो नाबालिग समेत एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बीजापुर में नक्सलियों का आतंक: 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

क्या कहते पुलिस अधीक्षक

कुत्ते घुमाने के दौरान भौंकने से शुरू होने वाले इस विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हत्या की घटना के मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का कहना है कि आरोपियों का मृतक ओर उसके परिवार से पुराना विवाद भी हुआ था जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts