Fri, 07 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG CRIME: लिव-इन रिलेशनशिप पर बेटों का एतराज... मां के पार्टनर की फावड़े से हत्या

Vishva News / Wed, Oct 1, 2025 / Post views : 13

Share:
दुर्ग: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। जिसे लेकर विवाद भी होता था। इसी बीच मंगलवार देर रात गुस्से में आकर मां के पार्टनर पर बच्चों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, फिर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 की है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : CM विष्णुदेव साय और MP बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल जानकारी के अनुसार, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था। जिसे लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी। बलविंदर मिलने के लिए महिला के घर ही आता था। जिस पर बच्चों को एतराज था। उससे विवाद भी होता था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। फावड़ा से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, संदिग्ध के तौर पर पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है। छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू रिश्तों में उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का अपने पति से अलग होकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना और बलविंदर पर चरित्र को लेकर संदेह इस हत्या की मुख्य वजह बनी है। इस मामले में नंदिनी थाना प्रभारी ने बताया कि, वारदात को लेकर परिवारजनों और आसपास मौजूद गवाहों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट हो पाएगी।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts