Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG CRIME: पड़ोसी ही था शिक्षक दंपति का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vishva News / Sat, Oct 11, 2025 / Post views : 13

Share:
 खैरागढ़: जिले के अतरिया गांव में शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी भगवती मरकाम को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह हत्या केवल दस हजार रुपये के विवाद के चलते की गई थी। Chhattisgarh : पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, बच्चे को चोरी करने की कोशिश विफल एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने बताया कि भगवती मरकाम ने मृतक शिक्षक बाबूलाल सोरी से दस हजार रुपये उधार लिए थे। लगातार पैसे लौटाने का दबाव बनाने पर नाराज होकर आरोपी ने शुक्रवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मृतक बाबूलाल सोरी (55) और उनकी पत्नी सुनीता सोरी (50) की उनके ही घर में लोहे के भारी हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इस दौरान दोनों की आंखों पर भी चोट की गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जागे। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर भगवती मरकाम को शिक्षक के घर से भागते हुए देखा और उसे पकड़ लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। WCD Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में 55 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया मृतक बाबूलाल सोरी भदेरा स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र में लोकप्रियता के कारण उनकी और उनकी पत्नी की हत्या की खबर से पूरे अतरिया क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। इस जघन्य वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि इतने मामूली विवाद के लिए कोई इंसान कितनी भयावह हद तक गिर सकता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts