Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Crime News : स्कूल कैंपस में शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या

Vishva News / Tue, Sep 9, 2025 / Post views : 15

Share:
दुर्ग: भिलाई में सोमवार देर रात जन्मदिन की पार्टी खूनी वारदात में बदल गई। सरकारी स्कूल परिसर में सेलिब्रेशन के दौरान दोस्तों ने ही मिलकर युवक की पत्थर और ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने 2 नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रोशन कुमार उर्फ बेंद्रा (20) रविवार रात करीब 10 बजे दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने घर से निकला था। मरोदा स्टेशन कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में उसके परिचित नकुल जायसवाल का 17वां जन्मदिन मनाया जा रहा था। यूनिफाइड कमांड की बैठक: CM साय बोले- 2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म, विकास कार्यों की रफ्तार तेज इस पार्टी में करीब 10 से 12 दोस्त शामिल थे। सभी ने साथ मिलकर खाना खाया, बातचीत की और सेलिब्रेशन शुरू हुआ। सेलिब्रेशन में दोस्तों को बर्थडे किक मारने की रस्म शुरू हुई। सारा विवाद यहीं से शुरू हुआ। सेलिब्रेशन के दौरान अचानक दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, रोशन और उसके साथी पार्टी में बर्थडे ब्वाय के साथ मजाक-मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई होने लगी। विवाद में नशे की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। Asia Cup 2025: पाकिस्तान हो जाए सावधान! जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट फॉर्मूला वारदात की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनमें दो नाबालिग हैं। बाद में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts