Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को कल का आखिरी अल्टीमेटम मिला, पेश नहीं हुए तो संपत्ति होगी कुर्क

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 18

Share:

रायपुर- राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल संपत्ति कुर्की की याचिका को स्वीकार कर लिया है और रायपुर कलेक्टर को चार संपत्तियों की कुर्की के लिए प्रतिवेदन भेजा है। बता दें कि तोमर बंधु पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में उद्घोषणा की प्रक्रिया शुरू की। उद्घोषणा की अंतिम तारीख कल तय की गई है। यदि आरोपी कल कोर्ट में पेश नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, सूदखोरी के मामलों में उनकी पत्नियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि तोमर बंधु लंबे समय से सूदखोरी का कारोबार कर रहे थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गौरतलब है कि रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ एक के बाद एक कई मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों आरोपी भाइयों पर महंगे ब्याज दरों पर पैसे देकर उनसे जबरदस्ती वसूली करने के आरोप लगे हैं। साथ ही अन्य कई मामलों में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुए थे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts