Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Murder Case: शादी में नाचते समय विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या

Vishva News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 22

Share:
बिलासपुर: ग्राम बरतोरी में एक शादी समारोह में मर्डर हुआ है। बताया जा रहा है 28 नवंबर को चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के घर वाले और उसके सभी दोस्त नाच रहे थे। नाचते समय 2 युवकों का हाथ टकराया जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तभी बीच बचाव करने आए एक युवक को गुस्साए लड़कों ने चाकू से 3 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। मृतक दूल्हे के दोस्त के चाचा थे। आरोपियों ने भतीजे को भी खूब मारा था। इसी से हाथ टकराया था। शिकायत के बाद 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इनमें 4 नाबालिग है। Chhattisgarh : बालक आश्रम में नाबालिग बच्चे बीड़ी पीते हुए मिले, लाखों रुपये की सरकारी मदद नाकाम ग्राम खपरी का रहने वाला कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की चुलमाटी में शामिल होने गया था। 28 नवंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे सभी लोग डीजे के साथ नाचते हुए भीम पटेल के घर के पास पहुंचे। इसी दौरान कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया। इस पर संदीप भड़क गया और कुश को गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद संदीप के अन्य दोस्त भी आ गए और सभी ने मिलकर कुश को घेर लिया। इस बीच संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। श्रीलंका में चक्रवात ‘Ditwa’ से तबाही, NDRF की आपातकालीन राहत टीम पहुंची मदद के लिए; जयशंकर ने किया वीडियो शेयर 6 लोग मिलकर कुश को खूब मारे, तभी बीच-बचाव के लिए उसके चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान बरतोरी के एक युवक ने चाकू निकाला और बड़कू के सीने में लगातार तीन वार कर दिए। चाकू लगने से उनके बाएं सीने, माथे और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं। वे मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और बड़कू के पिता रामभरोस वहां पहुंचे। उन्होंने घायल बड़कू को तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शनिवार देर रात तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं। मृतक के भतीजे कुश यादव की रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts