Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Naxal News: कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में IED विस्फोट, महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल; साथी छोड़कर भागे

Vishva News / Sat, Oct 4, 2025 / Post views : 24

Share:
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज एक बार फिर से नक्सलियों का असली और कायर चेहरा देखने को मिला. मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में माओवादियों के द्वारा ही लगाए गए IED विस्फोट में एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई. विस्फोट के बाद महिला के अन्य नक्सली साथी उसका हथियार लेकर मौके से भाग निकले और घायल महिला को जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया. पिकनिक के दौरान एनीकेट डैम में बड़ा हादसा, डूबते भाई को बचाने उतरा छोटा भाई भी लापता जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मद्देड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला माओवादी को जंगल से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार, घायल माओवादी की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी. वह एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में काम कर रही थी और उसके पास 12 बोर का हथियार था. राजधानी में सनसनी: अज्ञात लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी को बंधक बनाकर की लाखों की लूट सुरक्षा बलों ने बताया कि यह घटना माओवादियों की निर्मम सोच और आतंरिक विफलता का प्रमाण है, जहां अपने ही साथियों को हादसे में मरने के लिए छोड़ दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts