Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG NEWS: 92 नक्सलियों को ढेर करने वाले जांबाज अफसर को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 18, 2025 / Post views : 15

Share:

रायपुर- पखांजूर-टीआई लक्ष्मण केंवट को राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी। टीआई लक्ष्मण केंवट ने बताया, 2007 में पुलिस में भर्ती होने के बाद बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले में 2012 में पोस्टिंग हुई। उस दौर में यहां भीषण नक्सली खौफ था। बस्तर के हालात देखकर रोंगटे खड़े हो गए, तब मन में दो सवालों को लेकर कश्मकश चल रही थी।

पहला या तो नौकरी छोड़ वापस घर चले जाएं और दूसरा मौत का डर छोड़ नक्सलियों का डटकर सामना करें। फिर एक सवाल आया कि अगर बस्तर में पोस्टिंग के डर से सभी नौकरी छोड़ देंगे तो बस्तर में रहने वालों का क्या होगा? तभी तय किया कि चाहे जो हो जाए नक्सलियों का डटकर मुकाबला करना है। साथ ही यह भी ठान लिया कि अपने बस्तर पोस्टिंग के दौरान 100 नक्सलियों को मार गिराना है। 23 मार्च 2014 को मैंने पहला एनकाउंटर किया, जिसके बाद आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक 36 ऑपरेशनों में शामिल होकर 92 नक्सलियों का सफाया कर चुका हूं।

बुलेट पर लिखवाते हैं संख्या

लक्ष्मण ने हर एनकाउंटर के बाद अपनी बुलेट पर मारे गए नक्सलियों के आंकड़े अपडेट कराते हैं। अभी उनकी बुलेट पर लिखा है- अब तक 83…, इस संबंध में लक्ष्मण केंवट ने कहा कि 92 इतनी जल्दी पहुंच गया कि अपडेट करा ही नहीं पाया हूं। लक्ष्मण ने 16 अप्रैल 2023 को कलपर की पहाड़ी में सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में 187 जवानों की टीम का नेतृत्व किया। इसमें 29 नक्सलियों को घेरकर मारे गए थे। इसके बाद पूरे बस्तर में पुलिस का मनोबल इतना ऊंचा हो गया था कि एक के बाद एक लगातार ऑपरेशन करते नक्सलियों को मार रहे हैं। हाल ही में मानपुर में हुए ऑपरेशन में उनके नेतृत्व में दो बड़े नक्सली विजय रेड्डी और लोकेश सलाम मारे गए। 100 नक्सलियों को मारे गिराने के लक्ष्य से वे मात्र 8 कदम दूर हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts