Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG NEWS : दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट परिसर से फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Vishva News / Mon, Sep 8, 2025 / Post views : 28

Share:
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी गुलशन मांझी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पेशी के दौरान हुई इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि पुलिस की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी: ईओडब्ल्यू-एसीबी जांच के लिए जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के मामले में गौरेला पुलिस ने गुलशन मांझी को बीएनएस की धारा 64 के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने लाया गया था। इस दौरान उसके साथ दो पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन आरोपी ने दोनों को चकमा देकर कोर्ट परिसर की दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, लेकिन गुलशन मांझी को पकड़ने में फिलहाल अभी तक सफलता नहीं मिली है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय रूप से छानबीन कर रही हैं। घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी आरोपी भागने में सफल रहा। Mukesh Chandrakar murder case : मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर पर बुलडोजर चला गुलशन मांझी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज था और उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया के दौरान यह घटना हुई। पुलिस अब सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं यह घटना स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी जा चुकी है। मामले से जुड़े पुलिस के कर्मचारियों जिनके कारण आरोपी भगा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts