Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG NEWS: मोबाइल चोरी का बड़ा मामला, अज्ञात चोरों ने बाजार से लाखों के फोन उड़ाए

Vishva News / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 22

Share:
गरियाबंद: जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने शहर के लोगों को हैरान कर दिया है। शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले बाजार में स्थित एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल फोन उड़ा लिए। घटना देर रात की बताई जा रही है जब बाजार क्षेत्र पूरी तरह से सुनसान था। EOW की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Saumya Chaurasia के पास 50 करोड़ की अवैध संपत्ति जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर बाजार स्थित ‘ओम मोबाइल्स’ नाम की दुकान में रविवार देर रात चोरों ने सेंधमारी की, चोर दुकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और बड़ी ही चालाकी से करीब 70 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइल की कुल कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए के बीच है। मोबाइल दुकान के संचालक राकेश अग्रवाल ने सुबह दुकान का शटर आधा खुला देखा तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो काउंटर, अलमारियाँ और स्टॉक रैक खाली थे। चोरी की सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। CG: ग्रामीणों ने पकड़ी शराब से भरी गाड़ी, ठेकेदार के गुर्गे मौके से गाड़ी छीनकर फरार ; पुलिस-आबकारी विभाग बने रहे दर्शक राकेश अग्रवाल के मुताबिक ये पहली बार नहीं है जब उनकी दुकान को निशाना बनाया गया हो। करीब एक साल पहले भी 3 से 4 लाख रुपए के मोबाइल चोरी हो चुके हैं तब भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला था। इस बार की वारदात पहले की तुलना में कहीं बड़ी है जिससे साफ है कि चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ ये चोरी अंजाम दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान की बैक वॉल में गैस कटर या किसी धारदार औजार से सेंध लगाई और अंदर घुसकर महंगे मोबाइल मॉडल्स को चुना। पुराने या कम कीमत वाले मोबाइल को वहीं छोड़ दिया गया। इससे पुलिस का मानना है कि वारदात प्रोफेशनल गैंग द्वारा की गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts