Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG NEWS: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, इंटीरियर डिजाइनर से 2 लाख रुपए उड़ाए

Vishva News / Wed, Oct 1, 2025 / Post views : 13

Share:
दुर्ग: भिलाई में एक इंटीरियर डिजाइनर से करीब 2 लाख की ठगी हुई है। स्कैमर्स ने बैंक अधिकारी बनकर डिजाइनर को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और देखते ही देखते उसके खाते से 1 लाख 97 हजार 912 रुपए गायब हो गए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो साइबर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर मामला थाने पहुंचा। अब पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। सुपेला पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम अजय मित्रा (45 साल) है, वह नेहरू नगर में रहते है और इंटीरियर डिजाइनर का काम करते हैं। Dr Madhuri Kanitkar: पहली महिला थ्री-स्टार जनरल, फौज और सेवा में रचा इतिहास उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका खाता कोटक महिंद्रा बैंक सुपेला शाखा में है और यह खाता उनके मोबाइल नंबर से लिंक है। 10 सितंबर की शाम 4 बजे उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर कोटक महिंद्रा बैंक के नाम से एक लिंक आया। इसमें 2,11,000 रुपए के प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड का ऑफर था। अजय ने उस लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद 'गेट योर कार्ड' का मैसेज दिखा। उसी समय उनके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आया 'थैंक यू फॉर योर इंटरेस्ट इन कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड।' 12 सितंबर को अजय को फिर मैसेज आया कि उनका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर अप्रूव्ड हो गया है और 3 दिन में कार्ड उनके पते पर भेज दिया जाएगा। इसी बीच 14 सितंबर को शाम 4 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड बन चुका है और उसकी लिमिट बढ़ानी है। बैंक अधिकारी बनकर बात कर रहे शख्स ने अजय को बैंक का ऐप खोलने कहा और फिर क्रेडिट कार्ड के सामने के चार अंक पूछे। अजय ने वह अंक बता दिए। इसके बाद उनके मोबाइल पर दो बार ओटीपी आया। थर्मल प्लांट हादसा: 30 फीट ऊँचाई से गिरा आर्च, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत ठग ने ओटीपी भी उनसे पूछ लिया। अजय को भनक तक नहीं लगी और मिनटों में उनके खाते से 98,956 रुपए और 98,956 रुपए, यानी कुल 1,97,912 रुपए निकल गए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर अजय ने तुरंत साइबर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। स्मृतिनगर पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध कायम किया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts