Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG NEWS: तिरंगे से सजी बाइक पर CRPF जवानों ने निकाली रैली

P

PRAVEEN GUPTA / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 18

Share:

बिलासपुर- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए सीआरपीएफ बिलासपुर बटालियन ने सोमवार को एक भव्य बाइक रैली निकाली। रैली की शुरुआत सीआरपीएफ केंद्र भरनी से हुई, जहां अधिकारी और जवान तिरंगे से सजी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर देशभक्ति का संदेश लेकर निकले। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा के नारों से माहौल गूंज उठा। देशभक्ति गीतों के साथ जवानों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और सही तरीके से फहराने के नियमों की जानकारी दी। रास्ते में उन्होंने बच्चों और आम लोगों को तिरंगे और चॉकलेट भी वितरित किए।

यह रैली भरनी, सकरी, उस्लापुर होते हुए नेहरू चौक पहुंची, और फिर सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल तक गई। यहां छात्रों को तिरंगे के महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक कैप्टन राजकुमार ने कहा कि स्वतंत्रता किसी भी देश के लिए सबसे बड़ा वरदान है। राष्ट्र के विकास और गौरव की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपने घर, कार्यालय और संस्थानों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर कमांडेंट मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट नीलकुमार भारद्वाज, शैलेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट विवेकानंद प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, सीआरपीएफ जवान और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रैली का समापन वापस सीआरपीएफ बटालियन केंद्र भरनी में हुआ।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts