Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG NEWS : समग्र शिक्षा पर समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंत्री के निर्देशों को लागू करने के आदेश जारी

Vishva News / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 15

Share:
रायपुर: रायपुर में समग्र शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री के निर्देशों को लागू करने के लिए मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक को भेजा गया है. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और इन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए हैं. CG NHM Workers Strike : NHM कर्मचारियों की हड़ताल को झारखंड चिकित्साकर्मी संघ का समर्थन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा पत्र

ये है निर्देश –

  • स्कूलों का नियमित निरीक्षण- संकुल समन्वयकों से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों तक को स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा गया है. संकुल समन्वयकों को हफ्ते में चार दिन अपने स्कूल में पढ़ाना और दो दिन संकुल के स्कूलों की एकेडमिक मॉनिटरिंग करनी होगी. निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ शालीन व्यवहार करने का निर्देश है.
  • खरीद में गुणवत्ता का ध्यान- किसी भी सामग्री की खरीद में गुणवत्ता और भंडारण नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.
  • जिला स्तर पर फाइल प्रस्तुति- समग्र शिक्षा की फाइलें डी.एम.सी. द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के जरिए प्रस्तुत की जाएंगी.
  • मॉडल स्कूलों का विकास- पी.एम.श्री, सेजेस, इग्नाइट और 72 मुख्यमंत्री डी.ए.व्ही. स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने और हर साल 1000-1500 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की विस्तृत कार्ययोजना एक महीने में शिक्षा मंत्री के सामने पेश करने का निर्देश है.
मदर डेयरी का तोहफ़ा: दूध हुआ 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता, घी और पनीर की कीमतों में भी आई गिरावट, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत
  • खर्च की योजना- समग्र शिक्षा के तहत मिलने वाली राशि के खर्च की कार्ययोजना 10 दिन में मंत्री के सामने प्रस्तुत करने को कहा गया है.
  • आवासीय स्कूलों में सुरक्षा- शिक्षा विभाग के तहत चलने वाले आवासीय स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश है.
  • कर्मचारियों का कार्य आवंटन- राज्य, जिला और विकासखंड स्तर के शिक्षा कार्यालयों में सालों से एक ही शाखा में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य नए सिरे से आवंटित करने का आदेश है.
मंत्रालय ने इन सभी बिंदुओं पर तय समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है. इन निर्देशों को लागू करने से स्कूलों में शिक्षा और सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts