ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 31
कांकेर - भगवान की मूर्ति का अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है।
यहां कुछ युवक नशे की हालत में भगवान राम और हनुमान जी की मूर्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की नशेड़ी युवक भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया देखते ही देखते वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक नशे की हालत में भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। वहीं एक युवक हनुमान जी की मूर्ति पर पैर रखकर बैठा है। इस वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। हिंदू संगठनों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन