Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG NEWS: पिता से पैसे ऐंठने के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vishva News / Tue, Oct 7, 2025 / Post views : 24

Share:
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता से पैसे वसूलने बेटे ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी. पुलिस ने युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार किया है. इस मामले का खुलासा जल्द बिलासपुर पुलिस करेगी. Chhattisgarh: मानकेश्वरी देवी मंदिर में चली सदियों पुरानी परंपरा, शरद पूर्णिमा पर 40 बकरों की बलि… बैगा ने पिया खून पुलिस के मुताबिक, युवक संजय यादव जशपुर जिले के नारायणपुर का रहने वाला है. वह पिछले 10 साल से बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है. साथ ही बैंक में भी काम करता है. पैसों की जरूरत पड़ने पर संजय ने खुद की ‘फेक किडनैपिंग’ की साजिश रची और पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांग डाली. युवक ने पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा था. इस मामले में सीएम हाउस से फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार किया.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के देहराखार नायणपुर निवासी संजय कुमार यादव पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था, उसने एमएससी तक पढ़ाई की है. उसने अपने घरवालों को कोचिंग सेंटर में पढ़ाने और बैंक में काम करना बताया था. बीते 1 अक्टूबर को उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह घर आ रहा है. देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पिता बालेश्वर यादव ने उसे फोन लगाया, उन्हें फोन लगातार बंद मिला. इससे घर वाले घबरा गए. उसके पिता खोजते हुए बिलासपुर आ गए. उसके किराए के मकान में ताला लगा मिला और मोबाइल बंद आ रहा था. फिर फिरौती के लिए फोन आने पर पिता ने जशपुर स्थित सीएम हाउस में जानकारी दी. सीएम हाउस से फोन आने पर सिविल लाइन पुलिस गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश तेज कर दी. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: तीन नहीं, पांच दिन चलेगा जश्न… पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन संजय यादव ने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर कहा था कि 8 से 10 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपए फिरौती मांग रहे हैं. ऐसा उसने कई बार फोन कर पिता को कहा, उसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था. पिता ने फिरौती की रकम जमा करने बैंक एकाउंट नंबर मांगा तो वह कहने लगा उसके ही बैंक एकाउंट में जमा कर दो. बताया जा रहा है कि युवक किराए के मकान में कोरबा क्षेत्र की एक युवती के साथ रह रहा था. पुलिस ने युवती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह गांव जा रहा हूं कहकर निकला था. उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. पुलिस को युवक के मोबाइल का लोकेशन कभी बिलासपुर, गौरेला तो कभी रायगढ़ का मिल रहा था. लगातार मोबाइल बंद चालू होने से पुलिस भटक रही थी. आखिरकार पुलिस ने युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार किया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts