ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 28
तखतपुर : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौ मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवक तखतपुर के मिशन कंपाउंड के पास अपने घर में गाय मांस काट रहे थे, जिसे हिंदू संगठन ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया.

आरोपी साहुल मशीह और संजय खेश को गाय का मांस काटते पकड़ा गया है. त्यौहार के दिन गौ वंश काटने के मामले को लेकर हिंदू संगठन में है खासा आक्रोश है. थाने में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है. बता दें कि पूर्व में भी वर्ष 2012 में आरोपी साहुल मशीह गौ वंश काटते गिरफ्तार हुआ था. इस मामले में उसे 18 महीने की सजा हुई थी.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन