Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG NHM Protest: नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर बालोद में एनएचएम कर्मचारियों का जल सत्याग्रह प्रदर्शन

Vishva News / Tue, Sep 9, 2025 / Post views : 15

Share:
बालोद: छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले बालोद जिले के एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड में लगातार डटे हुए हैं। अपने इस धरना प्रदर्शन के 23वें दिन उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक अलग तरह का प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने जल सत्याग्रह आंदोलन किया। CG Liquor Scam Case : चैतन्य बघेल के खिलाफ ED के पास पुख्ता सबूत, हाईकोर्ट में जमानत याचिका की सुनवाई टली इस दौरान मंगलवार को सभी कर्मचारी रैली की शक्ल में तांदूला डेम के तांदूला नदी पहुंचे। रैली के दौरान नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर स्लोगन लिखे पोस्टरों के माध्यम से भी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नदी में पानी के अंदर बैठकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और जल देवता से कामना की कि प्रशासन उनकी मांगों को जल्द पूरा करे। कर्मचारियों का कहना है कि अब वे शासन के आश्वासन पर नहीं मानेंगे और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। CG News : सब इंस्पेक्टर और रिटायर्ड कर्मचारी के घरों में चोरी, चोर CCTV कैमरे भी उठा ले गए इसी कड़ी में आज खैरागढ़ जिले के एनएचएम कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक से रैली निकालते हुए दाऊ चौरा मुसका नदी में उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts