Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

Vishva News / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 24

Share:
बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 55 वर्षीय बड़े पापा ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची की बहादुरी के चलते पूरा मामला उजागर हो गया और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाने में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। छत्तीसगढ़ से गुजरेगी नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और स्टेशन स्टॉपेज
घटना का विवरण
गुरूर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेल रही बच्ची को आरोपी ने दुर्गा पूजा दिखाने का बहाना बनाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और सुनसान जंगल इलाके में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची का गला दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बहादुर बच्ची वहां से किसी तरह भाग निकली और पास के दूसरे गांव पहुंच गई। वहां उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिससे पुलिस को सूचना दी गई और मामला सामने आया।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई 
सूचना मिलते ही गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर से आरोपी की चप्पल और चश्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपी को चोरी जैसे अपराधों का भी पूर्व में अनुभव रहा है और वह कुछ दिनों पहले ही गांव लौटा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जांच की जा रही है। बहादुरी दिखाकर सामने लाई सच्चाई
गौरतलब है कि पीड़िता तीसरी कक्षा की छात्रा है, जिसने अत्यंत साहस का परिचय देते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। बच्ची के परिजन भी थाने पहुंच गए हैं और पुलिस मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। समूचे क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश है और पीड़िता के साहस की पूरे गांव में प्रशंसा हो रही है। घटना को लेकर पुलिस सक्रिय है आरोपी को गिरफ्तार कर सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है, पूरी कार्रवाई की जाएगी

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts