Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Road Accident : तेज रफ्तार बोलेरो और कार की भिड़ंत में दो की जलकर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Vishva News / Fri, Sep 12, 2025 / Post views : 26

Share:
बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार व बोलेरो में भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में कार में सवार 3 में से 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों की रसोई और डाइनिंग एरिया में लगेंगे CCTV कैमरे दोनो वाहनों में सवार अन्य युवक किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए बाहर निकले। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग के बुझने पर 2 कंकाल भी बरामद किये गये हैं। इस घटना में बचे युवकों को मेकाज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही बोलेरो और दंतेवाड़ा की ओर से आ रही कार में रात करीब 1 बजे के लगभग किलेपाल के पास अचानक से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में पलक झपकते ही आग लग गई। कार के पीछे सीट में सवार युवक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए कार से बाहर निकल गया, जबकि कार में ड्राइवर सीट में बैठा युवक व बगल की सीट में बैठा युवक निकल ही नही पाए। CG में जादुई कलश के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने पकड़े चार ठग इससे दोनों जिंदा ही जल गए। बोलेरो में सवार भी युवक किसी तरह बाहर निकल गए। युवकों ने इस मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड दी। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ के बाद ही स्पस्ट हो सकेगा कि घटना कैसे हुई और मरने वाले युवक कौन थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts