Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG: ग्रामीणों ने पकड़ी शराब से भरी गाड़ी, ठेकेदार के गुर्गे मौके से गाड़ी छीनकर फरार ; पुलिस-आबकारी विभाग बने रहे दर्शक

Vishva News / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 28

Share:
 शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शराब तस्करी का खेल अब खुलेआम चल रहा है। वहीं पुलिस-आबकारी विभाग सिर्फ दर्शक बने बैठे हैं। दरअसल, जयसिंहनगर क्षेत्र से छत्तीसगढ़ भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से पकड़ा, लेकिन आबकारी और पुलिस की लापरवाही के कारण ठेकेदार के गुर्गे मौके से गाड़ी छीनकर फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल में हड़कंप: बच्चों का भोजन खाते ही हेडमास्टर को उल्टी, मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका निलंबित पूरा मामला जयसिंहनगर के ग्राम विनायक का है। जानकारी के अनुसार, टेटका बस स्टैंड से होकर जंगल के रास्ते सीधी बार्डर के ग्राम चांटी के रास्ते से छत्तीसगढ़ के लिए अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो विनायक ग्राम पंचायत के सरपंच अमृतलाल सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध वाहन क्रमांक CG-04-LF-8601 को पकड़ा। गाड़ी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर और जयसिंहनगर पुलिस को दी।

घंटों बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

सरपंच के मुताबिक, उन्होंने थाने में पदस्थ एक विनोद नामक पुलिसकर्मी को भी खबर दी थी। लेकिन, घंटों बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस पहुंची न ही पुलिस वाहन, इसी देरी का फायदा उठाते हुए कथित शराब ठेकेदार दीपक गुप्ता अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को धमकाकर शराब लदे वाहन को छीनकर भाग निकला। ग्रामीणों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 1.5 करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

लंबे समय से चल रहा नेटवर्क

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं, बल्कि लंबे समय से जयसिंहनगर से होकर छत्तीसगढ़ तक शराब की तस्करी का नेटवर्क चल रहा है। शराब की हर खेप के पीछे स्थानीय ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों का हाथ बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की आंखें मानो बंद हैं।

किसके बल पर फल फूल रहा गोरखधंधा ?

सरपंच अमृतलाल सिंह ने बताया हमने नशा मुक्ति अभियान के तहत तस्करी रोकने की कोशिश की, पुलिस को सूचना दी, लेकिन वे नहीं आए। शराब ठेकेदार के लोग गाड़ी छीनकर भाग गए। अब गांव में भारी रोष है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि आखिर शराब ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद क्यों है ? क्या जिले में आबकारी विभाग और पुलिस की मिलीभगत से यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है ?

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts