Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CGPSC 2025 भर्ती: छत्तीसगढ़ में अधीक्षक पदों पर आवेदन शुरू, जानें पात्रता और रिक्तियों की पूरी जानकारी

Vishva News / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 27

Share:
CGPSC Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 55 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर किया जा सकता है। CG में दिल दहला देने वाली घटना, मां-बेटी का शव तालाब में मिला इन पदों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण रखा गया है। कुछ पद विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास समाजकार्य (MSW), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या विधि (Law) में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। उपरोक्त किसी भी विषय में डिग्री धारक योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी, यानी वे 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, SC/ST/OBC और विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। CG NEWS: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी महंगी पड़ी, रायपुर के 2500 दफ्तरों को नोटिस

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन फॉर्म में हुई गलती को सुधारने का मौका उम्मीदवारों को मिलेगा। बिना किसी शुल्क के यह सुविधा 9 से 11 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 12 से 14 नवंबर 2025 तक सुधार करने के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान दें कि फॉर्म में सुधार केवल एक बार ही किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क के संबंध में, छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (गैर-क्रीमीलेयर) और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रहेगा। इसके अलावा, सभी को पोर्टल शुल्क और जीएसटी अलग से देना होगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts