Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : सर्किट हाउस कर्मचारी का आरोप, केदार कश्यप ने की मारपीट, मंत्री ने किया खंडन

Vishva News / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 31

Share:
जगदलपुर : सर्किट हाउस जगदलपुर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वन एवं परिवहन मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मामला तब सामने आया, जब मंत्री दौरे से लौटकर सर्किट हाउस पहुंचे और कर्मचारियों पर दरवाजा देर से खोलने को लेकर नाराज हो गए। इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सिर्फ कर्मचारियों को डांटा था, मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत है। CG Crime : गाली देने से मना किया तो नशेड़ी ने सिर पर मारा गैस सिलेंडर, चाऊमिन संचालक की दर्दनाक मौत मंत्री कश्यप ने कहा, हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी स्थिति और परिस्थिति में मेरे लिए सहनीय नहीं है। कांग्रेस के चमचों से हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की तुलना नहीं हो सकती। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ जिसके पिता ने बदतमीजी की वैसा ही व्यवहार हमारे कार्यकर्ताओं के साथ उनके बेटे ने की, इसी व्यवस्था को सुधारने का विषय है। कांग्रेस मुद्दा विहीन है। इस मामले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट करते हुए कहा कि निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ मारपीट बेहद गंभीर मामला है। कांग्रेस नेता पीड़ित कर्मचारियों के साथ जगदलपुर कोतवाली भी पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने मारपीट के आरोप को पूरी तरह गलत बताया है। रेलवे पुलिस ने किया खुलासा: ITBP अफसर की पिस्टल चोरी करने वाला गिरफ्तार वहीं इस मामले को लेकर घटना के समय उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री के सर्किट हाउस आने की सूचना पर वे भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बाहर बैठकर प्रतीक्षा कर रहे थे। जब केदार कश्यप सर्किट हॉउस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को बाहर बैठे देखकर नाराज हुए। कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री केदार कश्यप ने मेरे साथ उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पूछा कि बाहर क्यों बैठे हो तब विजय पांडे ने बताया कि मंत्री जी नहीं आए हैं दरवाजा नहीं खुलेगा। इस बात से मंत्री कश्यप नाराज हुए और उन्होंने कहा कि यहां व्यवस्था कौन देखता है? मंत्री ने सर्किट हाउस की व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे छोड़कर जाने वाले अधिकारियों सहित व्यवस्था देखने वालों व रिटायर होने के बाद भी पिछले कई दशकों से जमे कर्मचारी को हटाने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, मंत्री के व्यवहार को लेकर कर्मचारी द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। कीर्ति ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी मंत्री से निवदेन करके पांडे परिवार यहां की व्यवस्था देख रहा है, लेकिन मंत्री ने कहा जो हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकता उनके खिलाफ उचित और न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं के प्रति मंत्री केदार कश्यप का समर्पण अद्भुत और प्रशंसनीय है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts